कनाडा: भयानक टक्कर के बाद पंजाबी दंपति कार में फंसा, आग लगने पर जिंदा जला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Oct, 2019 04:48 PM

hoshiarpur s husband and wife died tragically in canada

गांव महिताबपुर के कुलवीर सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी कुलविंदर कौर कनाडा में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

होशियारपुर। गढ़शंकर के गांव महिताबपुर के कुलवीर सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी कुलविंदर कौर कनाडा में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। कनाडाई युवकों की गाड़ी से टक्कर होने के कारण उनकी कार में आग लग गई। बाहर न निकलने की स्थिति में दोनों पति-पत्नी जिंदा जलकर मर गए। यह दंपति दिसंबर माह में भारत लौटना चाहता था।

जानकारी के अनुसार कुलवीर सिंह सिद्धू निवासी महिताबपुर की शादी शहीद भगत सिंह नगर के गांव सरहाल काजीयां की कुलविंदर कौर से हुई थी। करीब 18 वर्ष पहले दोनों बेटे युवराज सिंह और बेटी सिमरन सिद्धू के साथ कनाडा चले गए। घटना के दिन दोनों अपनी बेटी को यूनिवर्सिटी छोड़कर वापिस आ रहे थे। उसी वक्त गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी से उनकी कार टकरा गई। इस गाड़ी को चलाने वाले 2 कनाडाई युवक थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पति-पत्नी कार में फंस गए और कार में आग लगने से वे जिंदा जल गए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!