शादी से लौट रहे परिवार के साथ भयानक हादसा, 2 की मौ'त, 5 घायल

Edited By Urmila,Updated: 24 Nov, 2025 05:27 PM

horrific accident dusha

दसूहा-मियानी रोड पर सड़क हादसे में शादी से लौट रहे परिवार की 2 महिलाओं की मौत हो गई औरे 5 लोग घायल हो गए।

दसूहा (झावर) : दसूहा-मियानी रोड पर सड़क हादसे में शादी से लौट रहे परिवार की 2 महिलाओं की मौत हो गई औरे 5 लोग घायल हो गए। कार में सवार पारिवारिक सदस्य जो गांव बसोआ के पास एक पैलेस से शादी समारोह से वापस उस्मान शहीद लौट रहे थे। अचानक बसोआ के पास कार का कंट्रोल खोने से कार एक पेड़ से जा टकराई, जिससे कार ड्राइवर राजिंदर कौर पत्नी चंदन मणि की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला गुरप्रीत कौर पत्नी अश्वनी कुमार की जालंधर के एक अस्पताल में मौत हो गई। दोनों महिलाएं उस्मान शहीद दसूहा की रहने वाली थीं।

इस हादसे में अश्वनी कुमार पुत्र गुरदयाल सिंह, गुरदयाल सिंह पुत्र अमीर चंद, कुलदीप कुमार पुत्र गुरदयाल सिंह, एक बच्चा आर्यन उम्र 5 साल पुत्र चंद्र मणि, मन्नत पुत्री चंद्र मणि जो इस कार दुर्घटना में घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!