भयानक सड़क हादसा, साइकिल सवार की दर्दनाक मौ\त

Edited By Urmila,Updated: 28 Jul, 2024 03:54 PM

horrible road accident cyclist dies a painful death

गत देर शाम हाईवे पर फोकल प्वाइंट के पास किसी वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई।

टांडा उड़मुड़ (पंडित) : गत देर शाम हाईवे पर फोकल प्वाइंट के पास किसी वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान हरदीप सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गांव बसी जलाल के रूप में हुई है। हादसा शाम करीब 7.20 बजे हुआ जब हरदीप सिंह टांडा से साइकिल पर अपने गांव जा रहा था। रास्ते में उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल हरदीप सिंह को होशियारपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे सुखविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के बयान के आधार पर टक्कर मारने वाली अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच ए.एस.आई. बलवीर सिंह का सौंपी गई है। हरदीप सिंह पल्लेदारी का काम करता था और 2 बेटियों का पिता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!