Punjab के इस जिले में 1 September को छुट्टी का ऐलान, Notification जारी

Edited By Kamini,Updated: 30 Aug, 2025 06:01 PM

holiday declared in this district of punjab

पंजाब में सोमवार यानी कि 1 सितंबर को को छुट्टी का ऐलान किया गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में सोमवार यानी कि 1 सितंबर को को छुट्टी का ऐलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये छुट्टी जिला पठानकोट में रहेगी। श्री गुरु नानक देव जी के बड़े पुत्र बाबा श्री चंद जी महाराज का 531वां प्रकाश पर्व सोमवार 1 सितंबर को मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर, जिला पठानकोट प्रशासन ने स्थानीय छुट्टी घोषित की है। इसलिए सोमवार को जिला पठानकोट के सरकारी-अर्ध-सरकारी कार्यालयों और सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की गई है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर पठानकोट द्वारा एक नोटिफिकेशन भी जारी की गई है। यहां स्पष्ट कर दें कि 1 सितंबर गजटिड छुट्टी नहीं, बल्कि आरक्षित छुट्टी है, जिसके कारण इस दिन स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इस सूची में कुल 28 छुट्टियां शामिल हैं और सरकारी कर्मचारी इनमें से कोई भी 2 छुट्टियां ले सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!