हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी का पंजाब पर भी पड़ा असर, राज्य में ठंड ने दी दस्तक

Edited By Tania pathak,Updated: 01 Nov, 2020 10:38 AM

himachal s first snowfall of the season also affected punjab

बीते दिन हिमाचल में बर्फबारी होने से मौसम अपना मिजाज बदलता हुआ दिखाई दिया। राज्य के पर्यटन स्थल भी बर्फबारी से ढकने शुरू हो गए है...

पंजाब/चंडीगढ़: बीते दिन हिमाचल में बर्फबारी होने से मौसम अपना मिजाज बदलता हुआ दिखाई दिया। राज्य के पर्यटन स्थल भी बर्फबारी से ढकने शुरू हो गए है। प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी होने से इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। बीते दिन हिमाचल के कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी के कारण  न्‍यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन की पहली बर्फबारी लाहौल-स्पीति और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हुई। 

इसके कारण पंजाब में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। हिमाचल के इलाकों में कम होता पारा का असर पंजाब में साफ़ देखने को मिल रहा है। राज्य में सुबह शाम की ठंड के साथ-साथ दिन में भी तापमान कम होना शुरू हो गया है।  बीते दिन जालंधर में रात का पारा 8 डिग्री, अमृतसर का 10.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग  अनुसार मौसम के करवट बदलने से अब मैदानी इलाकों में भी ठंड आ गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!