हाईवे पर हादसा, दो गाड़ियों के बीच आने से मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 27 Dec, 2025 03:58 PM

highway accident death

मोटरसाइकिल सवार की दो गाड़ियों के बीच आने से दर्दनाक मौत हो गई।

कोट इसे खां (ग्रोवर): कोट इसे खां के मोगा रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार की दो गाड़ियों के बीच आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मल सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी धर्मकोट रोड कोट इसे खां के रूप में हुई।

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्मल सिंह हर रोज की तरह काम पर जाने के लिए कोट इसे खां से मोगा जा रहा था जब वह दाना मंडी के पास लगे कंडे के नजदीक पहुंचा तो कंडे से एक कैंटर रोड पर चढ़ रहा था। इसे देख कर उसने अपना मोटरसाइकिल रोक लिया और पीछे आते एक ट्रक ने उसे दोनों गाड़ियों के बीच बुरी तरह कुचल दिया। इस कारण निर्मल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह मंजर इतना भयानक था कि जिसने भी यह हादसा देखा उसका दिल दहल गया।

PunjabKesari

हादसे में ट्रक ड्राइवर की टांगें ट्रक में फंस गई जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के दौरान एक डिजायर कार भी गाड़ियों से टकरा गई, जिससे गाड़ी का भी काफी नुकसान हुआ और कार सवार लोग भी घायल हो गए। फिलहाल पुलिस द्वारा इस हादसे में बनती कार्रवाई की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!