शादी के बाद बारात सहित मौके से भागा दूल्हा, हुआ हाईवोल्टेज हंगामा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Apr, 2026 04:19 PM

highvoltage drama in fazilka

जानकारी देते पीड़ित महिला जसवंत कौर ने बताया कि उसने 2017 में जसविंदर सिंह से हाईकोर्ट में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है।

फाजिल्का(सुनील नागपाल): जलालाबाद के गांव ढांडी खुर्द में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक युवक दूसरी शादी कर रहा था, लेकिन मौके पर उसकी पहली पत्नी आ गई। पत्नी के शादी समारोह में अचानक आ जाने से दूल्हा दीवार फांदकर भाग गया। मिली जानकारी के मुताबिक जसविंदर सिंह नामक युवक दूसरी शादी कर रहा था। जब पहली पत्नी जसवंत कौर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची तो हंगामा देखकर दूल्हा और उसकी बारात मौके से भाग गई। इस दौरान सिर्फ वीडियोग्राफर और गाड़ी का ड्राइवर ही वहां रह गया।

मौके पर आई पत्नी ने खोले राज

जानकारी देते पीड़ित महिला जसवंत कौर ने बताया कि उसने 2017 में जसविंदर सिंह से हाईकोर्ट में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। उसने बताया कि जसविंदर नशे का आदी है और उस पर पहले से ही एन.डी.पी.एस. के दो केस दर्ज हैं। जसविंदर ने दूल्हा बनकर उसे अपनी फोटो भेजी थी और गलत गांव का नाम बताकर गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन वह उसे ढूंढते हुए पुलिस के साथ गांव ढांडी खुर्द पहुंच गई।

दूसरी लड़की के परिवार पर टूटा कहर

दूसरी लड़की के पिता दलीप सिंह ने कहा कि बिचौलिए ने उनके साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। बिचौलिए ने कहा था कि लड़का पहले किसी के साथ रिलेशनशिप में था लेकिन अब सब ठीक है। परिवार ने शादी में करीब 5 लाख रुपये खर्च किए थे और दहेज का सामान जैसे सोफा, बेड और अलमारी भी लड़के के घर भेज दी थी। उन्होंने कहा कि इस लड़के ने उनकी लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी है। परिवार ने कहा कि लड़का-लड़की की शादी हो चुकी थी, सिर्फ डोली जाना बाकी था।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हरभजन सिंह ने कहा कि पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फरार दूल्हे और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव वालों ने भी बिचौलिए के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!