तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत

Edited By Mohit,Updated: 29 Dec, 2020 06:01 PM

high speed bike kills elderly woman

आज पठानकोट रोड पर स्थिति पंजाबी बाग कालोनी से दर्दनाक हादसा सामने आया है।

जालंधरः आज पठानकोट रोड पर स्थिति पंजाबी बाग कालोनी से दर्दनाक हादसा सामने आया है। बता दें कि जालंधर के हर गली मोहल्ले में बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में बाइक चला कर लोगों की जान से खेलते अक्सर दिख जाते है। बाइक चलाते हुए वह ना तो कोई बच्चा देखते हैं और ना ही बुजुर्ग। इस कारण अक्सर ही हादसे होते रहते हैं। पर पुलिस लोगों पर शिकंजा नहीं कस रही है।

मिली जानकारी अनुसार पंजाबी बाग कालोनी में अपने घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिला को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गया। हादसे में मरने वाली महिला के बेटे अमरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दे दी है। इसमें उन्होंने बताया है कि होशियारपुर का सन्नी नाम का युवक पंजाबी बाग में किराए पर रहता है। उसने ही उसकी मां को टक्कर मारी है। थाना मकसूदां की पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!