Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jul, 2026 09:16 PM

कपूरथला नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने 8 जुलाई को हुए नगर निगम चुनाव के परिणामों पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के...
कपूरथला : कपूरथला नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने 8 जुलाई को हुए नगर निगम चुनाव के परिणामों पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव की वीडियोग्राफी की फॉरेंसिक जांच कराने के भी आदेश दिए हैं। कोर्ट का मानना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वीडियो फुटेज की तकनीकी जांच आवश्यक है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अगली सुनवाई तक कपूरथला नगर निगम का प्रशासनिक और दैनिक कामकाज डिप्टी कमिश्नर को सौंप दिया गया है। इस फैसले के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
गौरतलब है कि 8 जुलाई को हुए मेयर चुनाव के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। अब सभी की नजरें अदालत की अगली सुनवाई और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।