550 प्रकाश पर्वः सुल्तानपुर लोधी में पहला ग्रैंड मल्टी मीडिया लाइट एंड साऊंड शो आज से

Edited By swetha,Updated: 04 Nov, 2019 08:34 AM

guru nanak dev ji 550 birth anniversary

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित पहला ग्रैंड मल्टी मीडिया लाइट एंड साऊंड शो 4 नवम्बर से सुल्तानपुर लोधी में करवाया जा रहा है।

सुल्तानपुर लोधी(धीर/सोढी/तिलकराज): पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित पहला ग्रैंड मल्टी मीडिया लाइट एंड साऊंड शो 4 नवम्बर से सुल्तानपुर लोधी में करवाया जा रहा है। पंजाब में पहला ऐसा शो है, जिसमें जहां केवल डिजीटल तकनीक व लेजर शो द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं, उपदेशों व जीवन के बारे में रोशनी डाली जाएगी, बल्कि पंजाबी के प्रसिद्ध गायकों लखविन्द्र वडाली, हरभजन मान व प्रसिद्ध कविशर हरदेव सिंह की ओर से अपनी पेशकारी दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर डी.पी.एस. खरबंदा ने कहा कि 5000 से अधिक लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया है। शो के लिए दाखिला बिल्कुल नि:शुल्क है। 

शो की टाइमिंग

  •  4 से 6 नवम्बर तक शो शाम 7 से 8 बजे तक होंगे और इसके बाद 8.15 से 9.15 तक प्रसिद्ध पंजाबी गायक लखविन्द्र वडाली की ओर से पेशकारी दी जाएगी। 
  • 7 से 9 नवम्बर तक उक्त समय अनुसार ही शो होगा और 8.15 से 9.15 बजे तक कविशरी भाई हरदेव सिंह पेशकारी देंगे।
  • 11 से 12 नवम्बर को उक्त समय अनुसार ही 2 शो होंगे और 9.30 से 10.30 बजे तक गायक हरभजन मान पेशकारी देंगे।
  • 13 नवम्बर को 7 से 8 बजे तक डिजीटल व लाइट एंड साऊंड शो होगा, जबकि 8.15 से 9.15 बजे तक गायक हरभजन मान पेशकारी देंगे। 
  • 14 से 15 नवम्बर को शाम 7 से 8 बजे तक शो उपरांत 8.15 से 9.15 बजे तक पंजाबी गायक पम्मा डूमेवाल पेशकारी देंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!