शर्मनाकः बेटे ने मां को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किया लहूलुहान

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2020 01:13 PM

gurdaspur curfew batala boy beaten mother

बटाला में एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपनी मां को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अचली गेट की रहने वाली एक बुज़ुर्ग महिला प्यार कौर को उसके बेटे ने बेरहमी से डंडों से पीटा और मौके से फ़रार हो गया।

बटाला (गुरप्रीत): बटाला में एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपनी मां को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अचली गेट की रहने वाली एक बुज़ुर्ग महिला प्यार कौर को उसके बेटे ने बेरहमी से डंडों से पीटा और मौके से फ़रार हो गया। उक्त महिला के चिल्लाने की आवाजें सुन कर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल बटाला में पहुंचा।

वहीं इस मामले में एस.एम.ओ. बटाला डा. संजीव भल्ला ने बताया कि बुज़ुर्ग महिला को गंभीर चोटें लगीं हैं और उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने  कहा कि उनकी तरफ से इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!