अटारी बार्डर पर फंसे 32 भारतीय नागरिकों को मिली एंट्री की इजाजत, स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू

Edited By Vaneet,Updated: 18 Mar, 2020 09:56 PM

group of indians reached pak via dubai stranded on wagah border

कोरोना वायरस का प्रकोप अब तक विश्व के 150 से अधिक देशों तक फैल चुका है और इसके संक्रमण से 8,165 लोगों की मौत हो गई है जबकि ...

अमृतसर (नीरज): आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर 32 भारतीय नागरिक फंसे रहे। कई घंटों की मशक्कत के बाद पी.एम.ओ. ऑफिस ने देर रात सभी यात्रियों को भारत में एंट्री  की इजाजत दे दी, जिसके बाद उनकी स्क्रीनिंग करने की प्रक्रिया शुरू की गई।गौर रहे कि उक्त यात्री पाकिस्तान के रास्ते भारत (अटारी बार्डर) आए थे, लेकिन इनको इमीग्रेशन विभाग ने आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर एंट्री करने से मना कर दिया था और पाकिस्तान सरकार ने भी इनको वापस लेने से इंकार कर दिया था। 


जानकारी के अनुसार ये भारतीय नागरिक, जिनमें कुछ पत्रकार भी शामिल हैं, भारत से दुबई गए थे, लेकिन वापसी के समय इन्होंने वाया पाकिस्तान का रूट अपना लिया था, क्योंकि कोरोना वायरस के चलतेदुबई के साथ फ्लाइटें बंद कर दी गई हैं। इमीग्रेशन विभाग तर्क दे रहा है कि जिस रूट से वह दुबई गए थे, उसी रूट से वापस आएं। इसके लिए बाकायदा एक बस में बैठाकर सभी को भारत-पाक जीरो लाइन पर भी ले जाया गया, लेकिन वहां पर पाकिस्तान ने उक्त लोगों को अपने देश में एंट्री करवाने से मना कर दिया था।  दूसरी तरफ से उक्त मामले को लेकर कस्टम विभाग भी देर रात तक फंसा रहा है, क्योंकि इन यात्रियों की इमीग्रेशन पूरी होने के बाद उनके सामान की चैकिंग करने का काम कस्टम विभाग करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!