Edited By Vatika,Updated: 31 Mar, 2023 11:34 AM

मुफ्त क्लास में रोजाना 17,000 लोग योग करते थे।
पंजाब डेस्कः पंजाब वासियों के लिए पंजाब सरकार एक और बड़ी पहल करने जा रही है। पंजाब सरकार जल्द ही राज्य में योगशाला शुरू करने जा रही है। जानकारी के अनुसार सी.एम. की योगशाला नाम के साथ मुहिम शुरू होगी, जिसमें मुफ्त में योग शिक्षा दी जाएगी।
वहीं इस संबंध में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने LG को कह कर दिल्ली में मुफ्त योगा क्लास बंद करने के आदेश दिए तो हमने पंजाब में शुरू कर दी। दिल्ली में दिल्ली सरकार की मुफ्त क्लास में रोजाना 17,000 लोग योग करते थे। उनका योगा बंद हो गया। इससे किसका फायदा हुआ? काम रोकने वाले से काम करने वाला ज्यादा बड़ा होता है।