Gold-Silver Price: शनिवार को सोना स्थिर, चांदी के दाम में आई गिरावट, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2026 12:52 PM

gold silver price

पंजाब में शनिवार को सोना-चांदी के नए भाव जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार,

पंजाब डेस्क: पंजाब में शनिवार को सोना-चांदी के नए भाव जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,180 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि सोने की कीमतों में शुक्रवार के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ।

वहीं, चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। शनिवार को चांदी 2,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 2,29,600 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी एक दिन में 1,600 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। यहां सोना 400 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 5,000 रुपये महंगी हो गई।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और निचले स्तर पर बढ़ी खरीदारी (लिवाली) के चलते वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की मांग मजबूत हुई है। इसके चलते आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!