Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल! देखें आज शहर के ताजा दाम

Edited By Vatika,Updated: 12 Dec, 2025 11:51 AM

gold price update

सोना-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही है।

पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 133,600 जबकि गुरुवार 131,700 थी। वहीं 22 कैरेट सोना आज 124,250, चांदी 130,260 रिकार्ड की गई है। 

उधर, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 2,400 रुपए बढ़कर 1,94,400 रुपए प्रति किलोग्राम के नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। वहीं स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90 रुपए बढ़कर 2,10,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। रुपए में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ चांदी में तेजी आई। 

शुद्ध सोने की पहचान कैसे करें? जानिए जरूरी TIPS
अगर आप सोने की खरीदारी कर रहे हैं, तो उसकी शुद्धता की पहचान करना बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉलमार्क अंकन दिया जाता है। हॉलमार्क के अनुसार:

  • 24 कैरेट सोने पर 999 अंकित होता है, जो सबसे शुद्ध माना जाता है।
  • 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, और 18 कैरेट पर 750 अंक दर्ज होते हैं।
  • आभूषण आमतौर पर 22 कैरेट सोने के बनाए जाते हैं, क्योंकि 24 कैरेट का सोना बेहद मुलायम होता है और गहने बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!