Edited By swetha,Updated: 19 Aug, 2019 05:46 PM
जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नीटू शटरां वाला पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब एक हादसे में उसकी बेटी घायल हो गई।
जालंधर(सोनू,वरूण,सुनील):जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नीटू शटरां वाला पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब एक हादसे ने उसकी बेटी को छीन लिया। जानकारी के अनुसार बच्ची स्कूल ऑटो से घर जा रही थी।
इसी दौरान देवी तलाब मंदिर के पास वह ऑटो में से गिर गई और उसके ऊपर कार गुजर गई। उसे गंभीर अवस्था में कैपिटल अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।