ज्ञानी हरप्रीत सिंह और ज्ञानी रघबीर सिंह गुरुद्वारा नौवीं पातशाही हुए नतमस्तक

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Sep, 2020 02:09 PM

giani harpreet singh went gurudwara nauvi patshahi

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह.....

बाबा बकाला साहिब(राकेश): श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह यहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में नतमस्तक हुए। सिंह साहिबानों ने श्री दरबार साहिब, तप स्थान श्री भोरा साहिब में नतमस्तक होकर जहां गुरु घर का शुकराना किया, वहीं कुछ समय कीर्तन का भी आनंद लिया।

यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर भाई सतिन्द्र सिंह बाजवा और मीत मैनेजर भाई मोहन सिंह कंग की ओर से जत्थेदार साहिबान जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके उनके साथ ज्ञानी सरबजीत सिंह अमृतसर वाले, बाबा सतनाम सिंह कार सेवा, संत बाबा लाभ सिंह किला आनंदगढ़ साहिब, बाबा भोला सिंह जी, जत्थेदार सुखवरश सिंह पन्नू मैंबर धर्म प्रचार कमेटी, सरबजीत सिंह ढोटिया प्रचारक, भाई सुखविन्दर सिंह बुताला, हैड ग्रंथी भाई केवल सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!