रिश्तेदारों के साथ जेल पहुंचेगी दुल्हन, नामी गैंगस्टर से करेगी शादी

Edited By Vaneet,Updated: 25 Oct, 2019 03:11 PM

gangster will marry in jail with bride

पंजाब की सबसे अधिक सुरक्षित मानी जाने वाली नाभा जेल में दोहरे कत्ल कांड के मामले में सजा भुगत रहे पंजाब के...

मोगा: पंजाब की सबसे अधिक सुरक्षित मानी जाने वाली नाभा जेल में दोहरे कत्ल कांड के मामले में सजा भुगत रहे पंजाब के नामी गैंगस्टर की शादी नाभा जेल में होगी। जेल में ना केवल मंडप सजेगा, बल्कि बाहर से रिश्तेदार भी आएंगे। सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, परंतु ये सच है। शादी की तारीख 30 अक्तूबर तय की गई है। आनंद कारज भी नाभा जेल के अंदर स्थित गुरू घर में ही होगा। इसके लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिका के बाद फैसला सुनाया है।

मनदीप ने शादी के लिए जेल प्रशासन से मांगी थी छुट्टी 
बता दें कि मोगा के गांव दौधर निवासी मनदीप सिंह उर्फ धरू ने तीन साल पहले अपनी शादी के लिए जेल प्रशासन से छुट्टी मांगी थी। 21 दिसंबर, 2016 को पवनदीप कौर के साथ उसका विवाह होना था। किसी कारणवश विवाह के लिए उसे पैरोल नहीं मिली, तो पवनदीप कौर ने मनदीप की फोटो के साथ ही विवाह की रस्में पूरी कर ली। तब से पवनदीप कौर ससुराल में ही गैंगस्टर की पत्नी बनकर रह रही है।

जेल में ही होगी शादी 
2016 में शादी नहीं हो पाने के कारण मनदीप ने फिर हाईकोर्ट में एक महीने की पैरोल की अर्जी दायर की थी। उसकी इस अर्जी पर जेल प्रशासन ने कोर्ट में रिपोर्ट दी कि शादी का इंतजाम जेल में ही किया जा सकता है। जेल अथॉरिटी ने कहा कि जेल कांप्लेक्स के गुरुद्वारा साहिब में रस्में पूरी करवाई जा सकती हैं। जेल प्रशासन की इस रिपोर्ट पर मनदीप व पवनदीप कौर का परिवार भी राजी हो गया। उसी के बाद हाईकोर्ट के जस्टिस अजय तिवाड़ी व जस्टिस हरनरेश सिंह गिल की बेंच ने जेल में शादी के आदेश दिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!