केन्द्रीय जेल में गैंगवार, 3 कुख्यात स्मगलरों ने 2 हवालातियों को पीटा

Edited By Vaneet,Updated: 28 Jan, 2020 12:30 PM

gangster in central jail 3 notorious smugglers beat up 2 hawals

आज देर शाम केन्द्रीय जेल फताहपुर में गैंगवार हो गई, जिसके तहत 3 कुख्यात स्म...

अमृतसर : आज देर शाम केन्द्रीय जेल फताहपुर में गैंगवार हो गई, जिसके तहत 3 कुख्यात स्मगलरों ने रंजिश को लेकर दो हवालातियों पर हमला कर दिया। इस दौरान घायल हुए हवालाती गुरभेज सिंह व विशाल कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावरों में कुख्यात स्मगलर कैदी सुरमुख सिंह प्रिंस निवासी कत्थूनंगल, कैदी शमशेर सिंह शेरा व जगमीत सिंह जग्गी शामिल थे। 

कैदी सुरमुख सिंह जेल में एन.डी.पी.एस. एक्ट व हत्या प्रयास के मामले में 12 साल की कैद काट रहा है, जबकि शमशेर सिंह शेरा को एन.डी.पी.एस. के मामले में 10 साल की कैद हो रखी है। तीनों कैदियों की पिछले कुछ समय से गुरभेज सिंह व विशाल कुमार के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी जो आज खूनी जंग में तबदील हो गई। तीनों कैदियों ने दोनों हवालातियों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। जब तक जेल अधिकारी मौके पर बीच-बचाव करते दोनों घायल हो चुके थे। जेल प्रशासन की शिकायत पर तीनों कैदियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चौकी फतापुर के इंचार्ज का कहना है कि तीनों कैदियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर दी गई है। बहुत जल्द उन्हें जांच के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी, जिससे पूरे मामले का पता लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!