जाली दस्तावेजों पर वाहन फाइनांस करवाकर आगे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Dec, 2019 08:37 AM

gang selling forged vehicles arrested

पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न एजैंसियों से दोपहिया वाहन फाइनांस करवाकर उन्हें आगे बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को....

बठिंडा(विजय): पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न एजैंसियों से दोपहिया वाहन फाइनांस करवाकर उन्हें आगे बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके 4 अन्य साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना संगत में केस दर्ज कर लिया है। एस.एस.पी. डा. नानक सिंह ने बताया कि आरोपी भूपिंद्रपाल शर्मा, बेअंत सिंह निवासी तलवंडी साबो, इंद्रजीत सिंह निवासी औलख जिला फरीदकोट, गुरप्रीत सिंह, करनदीप सिंह, राहुल कुमार निवसी सरदूलगढ़, रवि कुमार निवासी मानसा व कुलदीप सिंह निवासी लेलेवाला ने मिलकर एक गिरोह बनाया था। 

गिरफ्तार आरोपी

  • भूपिंद्रपाल शर्मा।
  • इंद्रजीत सिंह।
  • रवि कुमार वासी मानसा।
  • बेअंत सिंह।


ये हुई बरामदगी

  • 9 दोपहिया वाहन।
  • एक प्रिंटर।
  • 29 आधार कार्ड।
  • 23 वोटर कार्ड।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!