3 दोस्तों ने नाबालिगा को Guest House में बुलाकर 5 दिन तक किया शर्मनाक काम और फिर...

Edited By Vatika,Updated: 06 May, 2022 10:01 AM

gang rape in ludhiana

नाबालिगा को मिलने के बहाने बुलाकर एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया

लुधियाना(राज): नाबालिगा को मिलने के बहाने बुलाकर एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया और फिर उसने नाबालिगा को एक गैस्ट हाऊस में रखा और वहां अपने 3 दोस्तों को बुला लिया जिन्होंने उससे बारी-बारी गैंगरेप किया। आरोपियों ने 5 दिन तक पीड़िता को बंधक बनाए रखा, फिर उसे घर से कुछ दूर छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार को आपबीती सुनाई। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी कुलदीप सिंह और उसके फर्जी डाक्टर साथियों डा. अमरीक सिंह, डा. संजय एवं साहिब के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 27 अप्रैल को अचानक लापता हो गई थी जो 2 मई को वापस आई। 

उसने घर आकर बताया कि उसकी कुलदीप सिंह से दोस्ती थी और 27 अप्रैल को वह उससे मिलने गई थी। वह घर से कुछ जेवरात और 20,000 रुपए भी ले गई थी जो उसने कुलदीप को दे दिए थे। कुलदीप सिंह उसे फोॢटस अस्पताल के सामने एक गैस्ट हाऊस में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कुलदीप ने उसे अपने दोस्त डा. अमरीक, डा. संजय और साहिब के आगे परोस दिया था। उधर, सब-इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!