फ्रूट वाली गाड़ी को लगी आग, जान बचाने के लिए ड्राइवर कूदा गाड़ी के बाहर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Nov, 2020 12:46 PM

fruit car caught fire driver jumped out of car to save his life

इस संबंधी चन्नू नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह रोजाना ही छोटा हाथी वाहन लेकर बटाला से गुरदासपुर......

गुरदासपुर(हरमन): आज शहर के हनुमान चौक में शाम के समय पर अचानक फल वाली एक गाड़ी को आग लग गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। 

इस संबंधी चन्नू नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह रोजाना ही छोटा हाथी वाहन लेकर बटाला से गुरदासपुर में फ्रूट बेचने आता है और आज भी वह जब फ्रूट बेच रहा था तो अचानक इस गाड़ी के अगले हिस्से में आग लग गई और देखते ही देखते आग तेज हो गई। अपनी जान बचाने के लिए वह गाड़ी के बाहर कूद गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। गाड़ी में स्पीकर भी फिट करवाया गया था और इस तरह लग रहा है कि शार्ट-सर्किट होने के कारण वाहन को आग लगी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!