अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 4 गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 07 Apr, 2019 08:45 AM

four arms supplyer arrested

: सी.आई.ए. स्टाफ बटाला को उस समय भारी सफलता मिली, जब हथियारों की अवैध सप्लाई करने के आरोप में 7 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज करते हुए 4 को गिरफ्तार कर लिया।

बटाला(पंकेस): सी.आई.ए. स्टाफ बटाला को उस समय भारी सफलता मिली, जब हथियारों की अवैध सप्लाई करने के आरोप में 7 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज करते हुए 4 को गिरफ्तार कर लिया। सी.आई.ए. स्टाफ बटाला के इंचार्ज इंस्पैक्टर जोगा सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. इकबाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में गुरउपकार सिंह निवासी नीसिंग, हरियाणा को टी-प्वाइंट खतीब मोड़ से काबू कर उससे एक स्कोडा कार (नं.-डी.एल.-03सी.ए.जे.-3530), एक पिस्तौल 315 बोर, एक राऊंड 315 बोर जिंदा राऊंड, एक एयर गन बरामद कर उसके विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर दिया है। 

इंस्पैक्टर जोगा सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. मलकीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान स्वर्ण सिंह निवासी कोहाड़, जगदीश सिंह निवासी सेखवां, मनप्रीत सिंह निवासी मुंडी कराल जो अवैध हथियारों की सप्लाई करते हैं, को काहनूवान साइड से माइक्रा कार (नं.-पी.बी.-54 ई.-5551) रंग सफेद, 2 पिस्तौल 32 बोर देसी सहित 9 राऊंड जिंदा 32 बोर, एक मैगजीन, एक किरच व एक तलवार सहित गिरफ्तार किया है। जोगा सिंह के अनुसार उक्त अभिुयक्तों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने माना कि नामजद कथित अभियुक्त हरजिन्द्र सिंह निवासी कोहाली, हैरी निवासी नियांवाल व महक निवासी नीलकलां हमारे साथी हैं। सी.आई.ए. इंचार्ज जोगा सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्तों से और पूछताछ जारी है तथा कई अहम खुलासे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!