Big News : पंजाब में नशे के बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश, पूर्व विधायक गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Oct, 2024 06:27 PM

former mla arrested in punjab drug smuggling case

पंजाब में नशे के एक बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के मामले में पूर्व कांग्रेसी विधायक सत्कार कौर गहरी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद पंजाब में होने वाली ड्रग्स की सप्लाई चेन का पर्दाफाश होने की संभावना है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में नशे के एक बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में पूर्व कांग्रेसी विधायक सत्कार कौर गहरी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद पंजाब में होने वाली ड्रग्स की बड़ी सप्लाई चेन का पर्दाफाश होने की संभावना है। ड्रग्स केस में सत्कार कौर गहरी की गिरफ्तारी के बाद खरड़ के सनी एंक्लेव स्थित कोठी में सर्च चल रही है। हाऊस सर्च में 28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। 1,56 000 रुपए व गोल्ड मिला है। 4 गाड़ियां मिली हैं, जो दिल्ली व हरियाणा नंबर की हैं, जिससे पंजाब के अलग-अलग इलाकों ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। 
 
इस बारे जानकारी देते पंजाब पुलिस के अधिकारी सुखचैन सिंह गिल बताया कि पंजाब पुलिस ने आज दो नशा तस्करों को काबू किया है, जिनकी पहचान कांग्रेस की पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी व बरिंद्र सिंह  के रूप में हुई है, जो दोनों फिरोजपुर के रहने वाले हैं। सत्कार कौर गहरी जोकि फिरोजपुर देहाती से पूर्व कांग्रेसी विधायक रही है। सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सत्कार कौर को ड्रग्स के कारोबार में शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच चल रही है। दोनों आरोपियों से मौके पर 100 ग्राम हेरोइन की रिकवरी हुई है। सत्कार कौर गहरी 2017 से 2022 तक कांग्रेस के सरकार में विधायक रही है। सत्कार कौर गहरी व उसके पति दोनों को ड्रग्स केस में शमूलियत सामने आई है, जिसके बाद सत्कार कौर गहरी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। 

बता दें कि सत्कार कौर का एक घर फिरोजपुर में है, जबकि दूसरा घर खरड़ में है, जहां पुलिस की सर्च जारी है। जबकि दूसरे आरोपी बरिंद्र कुमार जिसकी गिरफ्तारी हुई है, वह सत्कार कौर का ड्राइवर बताया जा रहा है, लेकिन इस बारे अभी पुष्टि नहीं हुई है।  पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को गिरफ्तार किया है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!