पूर्व CRPF जवान की हत्या

Edited By Vatika,Updated: 06 Sep, 2019 09:13 AM

former crpf jawan murdered

गांव तलवंडी मांगे खां में पूर्व सी.आर.पी.एफ. जवान की रहस्यमयी हत्या का समाचार है

जीरा (गुरमेल, अकालियांवाला): गांव तलवंडी मांगे खां में पूर्व सी.आर.पी.एफ. जवान की रहस्यमयी हत्या का समाचार है। फिरोजपुर के एस.पी. अजयराज सिंह, डी.एस.पी. सुखविन्दरपाल सिंह और एस.एच.ओ. सदर बचन सिंह जीरा ने बताया कि सु‘चा सिंह पुत्र मुंशा सिंह अपने घर में अकेला रहता था और लंबे समय से उसका कर्मचारी चरनजीत शर्मा भी उसके पड़ोस में ही रहता है जो दिन को काम कर रात को अपने घर चला जाता था।

आज जब सुबह वह रोज की तरह आया तो घर के दरवाजे बंद थे। जब उसने दीवार फांदकर घर में जाकर देखा तो सु‘चा सिंह मृत पड़ा था और उसके चेहरे पर चोट का निशान था व कमरे में आग लगी हुई थी। पुलिस को गांव के लोगों ने घटना की सूचना दी। जिला पुलिस प्रमुख विवेकशील सोनी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और माहिरों की टीम को सर्च करने के निर्देश दिए।

कातिल इतने शातिर थे कि जवान को मारने के बाद जरूरी दस्तावेजों और पेटी में पड़े सामान को आग लगा दी। इस दौरान पुलिस ने फोरैंसिक टीम बुलाई। टीम इंचार्ज सोमनाथ सहायक इंस्पैक्टर ने बताया कि उंगलियों के निशान लिए गए हैं और फोटोग्राफी के बाद जल्द मामले की स"ााई को सभी के सामने रखा जाएगा। पुलिस लाश को सिविल अस्पताल जीरा लाई। मृतक के 2 बेटे और परिवार लंबे समय से फ्रांस में है जिसके चलते वह घर में अकेला ही रहता था। मृतक के चचेरे भाई मास्टर बलदेव सिंह ने पुलिस से मांग की कि उक्त घटना की सच्चाई को जल्द से जल्द लोगों के सामने लाया जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!