2.59 करोड़ की ठगी मारने का आरोपी पूर्व BJP नेता गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Jan, 2021 09:47 AM

former bjp leader arrested for cheating 2 59 crore

हीरा महल कॉलोनी के जैपाल गुप्ता ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसके पिता बृज लाल गुप्ता गांव रोहटी में रहते थे...

नाभा (जैन): कोतवाली पुलिस ने 2 करोड़ 59 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोपी उद्योगपति व पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश जिंदल को गिरफ्तार किया है। हीरा महल कॉलोनी के जैपाल गुप्ता ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसके पिता बृज लाल गुप्ता गांव रोहटी में रहते थे। उनका ओम प्रकाश जिंदल के साथ पारिवारिक संबंध रहा है। 

दोनों का आपस में पैसों का लेन-देन चलता था जिस करके बृज लाल ने भरोसा करते हुए 2 करोड़ 59 लाख रुपए ओम प्रकाश जिंदल को दे दिए परन्तु ओम प्रकाश ने राशि वापस नहीं की। डी.एस.पी. राजेश छिब्बर ने बताया कि एस.एस.पी. पटियाला द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

उल्लेखनीय है कि ओम प्रकाश जिंदल नगर का प्रमुख उद्योगपति, एक प्राइवेट स्कूल प्रबंधक, समिति का प्रधान व पंजाब भाजपा कार्यकारिणी का पूर्व सदस्य है। उनके अनेक पूर्व भाजपा मंत्रियों के साथ गहरे संबंध रहे हैं। जिंदल एक अन्य धोखाधड़ी मामले में 53 दिन जेल में गुजार चुका है। वह अनेक वर्षों से विवादों में रहा है और उसके खिलाफ अनेक मामले अदालतों में लंबित हैं। उनके पारिवारिक सदस्यों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु कोई नहीं मिला। क्षेत्र में इस धोखाधड़ी मामले की चर्चा गर्म है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!