जालंधर-लुधियाना सहित Punjab में  Food Safety आफिसरों के तबादले, जानें किसकी कहां हुई तैनाती

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Sep, 2024 11:26 PM

food safety officers transferred in punjab

फूड कमिश्नर तथा ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब अभिनव त्रिखा ने लोक हित में 11 फूड सेफ्टी अफसरों की ट्रांसफर करते हुए तुरंत ट्रांसफर की हुई जगह पर अपनी हाजिरी रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

लुधियाना  (सहगल) : फूड कमिश्नर तथा ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब अभिनव त्रिखा ने लोक हित में 11 फूड सेफ्टी अफसरों की ट्रांसफर करते हुए तुरंत ट्रांसफर की हुई जगह पर अपनी हाजिरी रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

इन फूड सेफ्टी अफसरो में राजदीप कौर पलाहा को श्री फतेहगढ़ साहिब से मोहाली, सतविंदर सिंह को लुधियाना से फतेहगढ़ साहिब, गगनदीप कौर को फरीदकोट से मुक्तसर, जितेंद्र सिंह विर्क को मुक्तसर से लुधियाना, प्रभजोत कौर को लुधियाना से जालंधर, रवि नंदन को लुधियाना से मोहाली, हर सिमरन कौर को जालंधर से लुधियाना, दिव्यजोत कौर को संगरूर से लुधियाना, चरणजीत सिंह को संगरूर से संगरूर 2, हरविंदर सिंह को मोहाली से फरीदकोट तथा लवप्रीत सिंह को मोहाली में ही मोहाली 5 का अतिरिक्त चार्ज देने के निर्देश जारी किया है। इसके अलावा लुधियाना के जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. अमरजीत कौर को तैनात किया गया है। पहले इसका अतिरिक्त प्रभार जालंधर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी को दिया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!