पंजाब में धुंध का डबल अटैक! मोगा-फिरोजपुर में कई वाहन टकराए, मची चीख-पुकार

Edited By Urmila,Updated: 10 Nov, 2026 04:13 PM

fog wreaks havoc on the roads

पंजाब में सर्द मौसम की शुरुआत के साथ ही सुबह के समय सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा होने लगा है।

मोगा : पंजाब में सर्द मौसम की शुरुआत के साथ ही सुबह के समय सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा होने लगा है। मंगलवार को कम विजिबिलिटी होने से  मोगा और फिरोजपुर में दो बड़े सड़क हादसे हुए। मोगा में एक के बाद एक चार गाड़ियां दुर्घटना का शिकार हो गईं, जबकि फिरोजपुर में यात्रियों से भरी निजी बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। दोनों घटनाओं में बच्चों समेत कई लोग चोटिल हुए।

एक टक्कर के बाद चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त

मोगा जिले में बाघापुराना से बठिंडा की ओर जाने वाले भारतमाला मार्ग पर सुबह करीब 8:30 बजे वाहनों की भिड़ंत हुई। बताया जा रहा है कि आगे चल रही स्विफ्ट कार को पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के बाद स्कॉर्पियो सड़क से अपना संतुलन खो बैठी और डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेटा और अर्टिगा भी हादसे की चपेट में आ गईं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सड़क पर अफरा-तफरी फैल गई। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा और उनमें बैठे लोग घायल हो गए।

गाड़ियों में फंसे लोगों के लिए ग्रामीण बने मददगार

हादसे के बाद कुछ वाहनों के दरवाजे नहीं खुल पाए। अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने लोहे की रॉड से कारों के शीशे तोड़े। इस दौरान बुजुर्ग दंपति, पांच युवक और तीन साल का बच्चा घायल हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस, सड़क सुरक्षा बल और NHAI की एंबुलेंस पहुंची। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाने के बाद लगभग एक घंटे में रास्ता दोबारा खोल दिया गया।

फिरोजपुर में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

उधर फिरोजपुर जिले में जीरा-कोट ईसे खां रोड पर गांव लौंगीविंड के नजदीक निजी बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। चालक और कंडक्टर के अलावा बस में सफर कर रहे कई यात्रियों को भी चोटें आईं। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से सड़क से वाहनों को हटवाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!