बामियाल इलाके में बाढ़ जैसे हालात! मेन रोड भी हुई बंद

Edited By Kalash,Updated: 11 Aug, 2026 04:09 PM

flood like situation in the bamiyal area

सरहदी क्षेत्र बामियाल इलाके से गुजरने वाली जलालिया दरिया में आज फिर पानी का स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए

बामियाल (हरजिंदर सिंह गोराया): सरहदी क्षेत्र बामियाल इलाके से गुजरने वाली जलालिया दरिया में आज फिर पानी का स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिसके चलते बामियाल से पठानकोट और दीनानगर जाने वाला मेन रोड एक बार फिर बंद हो गया। रोड बंद होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि पिछले साल जलालिया दरिया पर बह चुकी पुली को अभी क पूरी तरह दोबारा नहीं बनया जा सका। इस कारण हाल ही में आई बाढ़ के दौरान यह रोड भी बंद हो गया था। उस समय खबर छपने के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया और पुल के निर्माण का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया था।

बारिश के मौसम के दौरान पुली का काम पूरा होने से पहले ही आज फिर दरिया में पानी का स्तर बढ़ गया और ट्रैफिक प्रभावित हो गया। मुख्य रास्ता बंद होने की वजह से कई लोगों ने साइड रोड से पानी से गुजरने करने की कोशिश की, जो किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा था। इस बीच ड्यूटी जा रही कई महिलाएं, जो स्कूटी पर थी, सड़क बंद होने की वजह से वापस लौट गईं।

दूसरी तरफ, कुछ मोटरसाइकिल सवार अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में घुसते दिखे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल का कंस्ट्रक्शन का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि बामियाल इलाके के लोगों को हर बार बारिश होने पर पठानकोट और दीनानगर से कनेक्टिविटी टूटने की समस्या का सामना न करना पड़े।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!