आदमपुर एयरपोर्ट से सप्ताह में 3 दिन चलेगी फ्लाइट

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Nov, 2020 11:16 AM

flight will run from adampur airport 3 days a week

हालांकि कोविड-19 से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद पंजाब के चार एयरपोर्ट्स से नियमित उड़ानें चालू हो चुकी हैं.......

जालंधर(सलवान): आदमपुर सिविल एयरपोर्ट पर अब सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार को फ्लाइट चलेगी। स्पाइसजेट एयरलाइंस के मुताबिक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भर कर सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। फ्लाइट के 30 मिनट के ठहराव के बाद आदमपुर एयरपोर्ट से सुबह 11 बजे पर उड़ान भरकर दिल्ली एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी।

हालांकि कोविड-19 से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद पंजाब के चार एयरपोर्ट्स से नियमित उड़ानें चालू हो चुकी हैं मगर आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए महज 2 दिन ही फ्लाइट उड़ान भर सकी थी। एक तरफ पैसैंजरों की कमी के चलते फ्लाइट का संचालन रोक दिया गया था। इसके बाद स्पाइस जैट जयपुर-आदमपुर-मुंबई के बीच भी संचालन की तैयारियों में जुट गई है। दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट शुरू होने के बाद सप्ताह के 3 दिन मंगलवार, बुधवार, वीरवार जयपुर के लिए भी फ्लाइट का संचालन किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!