Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Feb, 2020 08:56 AM
आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट ने 50 मिनट की देरी से उड़ान भरी।
जालंधर(सलवान): आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट ने 50 मिनट की देरी से उड़ान भरी। वही फ्लाइट दिल्ली से आदमपुर के लिए 40 मिनट की देरी से चली, जिससे यात्री परेशान रहे।
सूत्रों के मुताबिक शनिवार को दिल्ली से आदमपुर फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण सुबह 10.45 पर चली जो दोपहर 12.10 बजे आदमपुर पहुंची। वहीं आदमपुर से दिल्ली के लिए स्पाइसजैट की फ्लाइट 50 मिनट की देरी की वजह से दोपहर 12.30 पर चली और दोपहर 1.55 पर दिल्ली पहुंची।