पहले बेटे ने किया Suicide, अब पिता ने मां को गोली मारकर खुद को उतारा मौत के घाट

Edited By Tania pathak,Updated: 10 Feb, 2021 02:11 PM

first son commits suicide now father shoots mother and kills himself too

जिसमें नामी फोटोग्राफर संदीप सिंह की गोली लगने के कारण मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी भी गोली लगने के...

चौंक मेहता (कैप्टन): आज सुबह-सुबह कस्बा चौक मेहता में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमें नामी फोटोग्राफर संदीप सिंह की गोली लगने के कारण मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी भी गोली लगने के कारण गंभीर जख्मी है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक संदीप के पुत्र ने भी कुछ समय पहले खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी डिप्रेशन में थे।

PunjabKesari
सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक फोटोग्राफर संदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी तजिंदर कौर को गोली मारी और बाद में अपने आप को गोली मार ली। गोली लगने से संदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तजिंदर कौर गंभीर जख्मी हो गया जिसकी हालत चिंताजनक है।

उधर थाना मेहता के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह के बताया कि संदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले इनके इकलौते बेटे ने भी खुदकुशी कर ली थी, जिस कारण संदीप सिंह और तजिंदर कौर दोनों डिप्रेशन में थे। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से मृतक संदीप सिंह की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मुताबिक मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!