पहले जेल में की आत्महत्या की कोशिश, फिर अस्पताल में ASI पर हमला कर फरार हुआ कैदी

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Sep, 2020 04:01 PM

first attempted suicide in jail then escaped prisoner attacking asi in hospital

फरार हुआ कैदी जालंधर का रहने वाला था और उस पर ऐन्न. डी. पी. ऐस्स. एक्ट के अंतर्गत बरनाला में मुकदमा दर्ज हुआ था...

बठिंडा (कुनाल बांसल): बठिंडा के सिविल अस्पताल में उस समय पर हड़कंप मच गया जब इलाज अधीन एक कैदी एएसआई पर हमला कर वहां से फरार हो गया। जख्मी एएसई मोहन लाल ने बताया कि इस कैदी ने जेल में पहले खुदकुशी करने की कोशिश की थी, इसके बाद इसको अस्पताल दाखिल करवाया गया। एएसआई ने बताया कि सुबह कैदी बलकार सिंह ने कहा कि उसके दर्द हो रही है और उसे डाक्टर के पास ले कर जाय गया, जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो कैदी ने उसके गले में तौलिया डाल कर गला घोंट दिया और बाद में मौके से फ़रार हो गया। 

पुलिस मुताबिक फरार हुआ कैदी जालंधर का रहने वाला था और उस पर ऐन्न. डी. पी. ऐस्स. एक्ट के अंतर्गत बरनाला में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद काफी समय से वह बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद था। फिलहाल पुलिस की तरफ से कैदी की खोज की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!