बरगाड़ी में सिख नौजवान पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

Edited By Vatika,Updated: 19 Jul, 2019 07:31 AM

firing in sikh

यहां बरगाड़ी में देर रात करीब 11 बजे कार सवार एक सिख नौजवान पर कुछ मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। हमले में कार सवार प्रितपाल सिंह बाल-बाल बच गया।

फरीदकोट: यहां बरगाड़ी में देर रात करीब 11 बजे कार सवार एक सिख नौजवान पर कुछ मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। हमले में कार सवार प्रितपाल सिंह बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि उक्त सिख नौजवान एक सिख जत्थेबंदी दमदमी टकसाल से संबंध रखता है।
PunjabKesari
प्रितपाल बरगाड़ी से रण सिंह वाला कार में अकेला जा रहा था कि रास्ते में उस पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। सूत्रों के अनुसार प्रितपाल सिंह पुत्र सुखपाल सिंह निवासी बरगाड़ी हाल निवासी गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ सहिब रणसिंह वाला का पुलिस ने सिविल अस्पताल बाजाखाना में देर रात मैडीकल करवाया। पुलिस मामले की जांच करते हुए क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!