अज्ञात हमलावरों ने नौजवान पर किया तेजधार हथियारों से हमला, गोली मारकर हुए फरार

Edited By Mohit,Updated: 04 Feb, 2021 10:22 PM

firing in jalalabad

शहर की दशमेश नगरी में वीरवार रात्रि करीब 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने रंजिश के चलते गली............

जलालाबाद (सेतिया, सुमित, टीनू): शहर की दशमेश नगरी में वीरवार रात्रि करीब 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने रंजिश के चलते गली में खड़े एक नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल किया और गोली मार कर फरार हो गए। घायल राहुल सुखीजा नामक युवक को पहले सिविल अस्पताल जलालाबाद में भर्ती करवाया गया और बाद में फरीदकोट रैफर कर दिया गया। 

मिली जानकारी अनुसार राहुल सुखीजा निवासी दशमेश नगरी जलालाबाद जो कि वाटर वर्कस नंबर-4 वाली गली में खड़ा था कि इसी दौरान रंजिश के चलते कुछ अज्ञात युवक आए और उन्होंने आते ही उक्त नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और बाद में गोली मार कर फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल जलालाबाद में भर्ती करवाया गया जहां बाद में उसे फरीदकोट रैफ्र कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर थाना सिटी प्रभारी मलकीत सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को मौके पर भेज दिया है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!