बड़ी वारदात: सरेबाजार दुकानदार पर चली ताबड़तोड़ गोलिया, मची अफरा-तफरी

Edited By Vatika,Updated: 04 Jul, 2024 01:53 PM

firing at shopkeeper

गुरदासपुर-कलानौर रोड पर गांव नड़ांवाली स्थित हार्डवेयर की दुकान पर बैठे दुकान मालिक पर पिस्तौल

गुरदासपुर(विनोद): गुरदासपुर-कलानौर रोड पर गांव नड़ांवाली स्थित हार्डवेयर की दुकान पर बैठे दुकान मालिक पर पिस्तौल से 3-4 राउंड फायर करने वाले दो अज्ञात युवकों के खिलाफ कलानौर पुलिस ने विभिन्न धाराओं अधीन मामला दर्ज किया गया है., लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि प्रवीण भारती पुत्र राम लाल निवासी नड़ावाली ने बयान दिया कि उसकी नडांंवाली में हार्डवेयर की दुकान है। वह 3-7-24 को अपनी दुकान के अंदर बैठा हुआ था कि शाम 6.30 बजे गुरदासपुर की तरफ से काले रंग की स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर 2 अज्ञात युवक आए, जिन्होंने अपने चेहरे पीले कपड़े से ढके हुए थे।

मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने अपनी पिस्तौल से उसकी दुकान की ओर 3/4 राउंड फायर किए और मोटरसाइकिल से कलानौर की तरफ भाग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीण भारती के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!