Video, होशियारपुर के रिहायशी इलाके में सुबह आग ने मचाया तांडव

Edited By Vaneet,Updated: 04 Sep, 2019 11:32 AM

होशियारपुर में सुबह 4 बजे के करीब गौशाला बाजार अग्रवाल फ्लोर मिल में अचानक आग लग गई...

होशियारपुर(अमरिन्दर): होशियारपुर में सुबह 4 बजे के करीब गौशाला बाजार अग्रवाल फ्लोर मिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और मिल के अंदर पड़ी मशीनें पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की परन्तु आग भयानक होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद एक निजी संस्था सोनालिंका को घटना सम्बन्धित सूचित किया गया और चार घंटों की भारी मुशकत्त के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए करीब 15 से 16 गाडिय़ों का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है परन्तु आग के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

इलाका निवासियों ने रोष प्रकट करते बताया कि इलाके में पहले आटे की एक छोटी सी चक्की थी, जिसको धीरे-धीरे फ्लोर मिल में तबदील कर दिया गया। इलाका निवासियों ने दोष लगाया कि रिहायशी इलाके में चल रही इस मिल पर किसी प्रशासनिक अधिकारी या बिजली महकमे ने कोई कार्यवाही नहीं की। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुक्सान होने से बचाव रहा। फिलहाल आग लगने के कारण मिल में पड़ी मशीनें और सामान को मिला कर करोड़ों के नुक्सान का अंदेशा जताया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!