Edited By Urmila,Updated: 07 Dec, 2025 04:31 PM

करीब 2 महीने पहले फिरोजपुर के एक गांव की लड़की को उसके पिता ने किसी बात से नाराज होकर उसकी मां और बहनों के सामने नहर में फेंक दिया था।
फिरोजपुर (खुल्लर) : करीब 2 महीने पहले फिरोजपुर के एक गांव की लड़की को उसके पिता ने किसी बात से नाराज होकर उसकी मां और बहनों के सामने नहर में फेंक दिया था और उक्त घटना का वीडियो उस समय खूब वायरल हुआ था जिस पर लोगों ने कई तरह के विचार दिए थे। मालूम हो कि उक्त मामलें में लड़की का शव नहर से पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई थी। लेकिन लड़की की हत्या के मामले में उसका पिता फिलहाल जेल में बंद है।
उक्त मामले में अब एक ओर नया मोड़ आया है, जब 2 महीने से लापता रहने के बाद नहर में फैंकी गई लड़की अचानक से सामने आ गई है और उसने लोगों को हैरान कर दिया है। जिक्रयोग है कि कैमरे के सामने उक्त लड़की ने एक निजी चैनल के पत्रकार को बताया कि कैसे उसने अपने पिता द्वारा नहर में धकेले जाने के बाद अपनी जान बचाई थी। इस लड़की ने कहा कि उसके परिवार द्वारा उस पर लगाए गए कथित आरोप सच नहीं हैं और वह हमेशा एक लड़के की तरह अपने परिवार के हर सुख-दुख में साथ रही है और हमेशा अपने परिवार के लिए उसने कड़ी मेहनत की है।
लड़की ने कथित तौर पर अपनी मां पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता ने उसकी मां ने उकसाया था और उसके कहने पर लड़की के पिता ने लड़की को नहर में धकेल दिया था। उसने कहा कि उस समय उसके पिता नशे में थे। नहर में फेंकी गई लड़की ने बताया कि जब उसे नहर में धकेला गया तो उसके हाथ अचानक खुल गए और थोड़ी दूर पर नहर के किनारे पड़ी एक रस्सी उसके हाथ में आ गई, जिसे पकड़कर वह बड़ी मुश्किल से पानी से बाहर आई और किसी तरह उसने अपनी जान बचाई।
युवती ने यह बताने से इंकार कर दिया कि इन 2 महीनों के दौरान वह कहां, कैसे और किसके साथ थी। इस लड़की का कहना है कि भगवान की कृपा से उसकी जान बच गई है और अब वह अपने पिता को जेल से छुड़ाने के लिए आगे आई है। उसने कहा कि अगर उसके पिता जेल से बाहर नहीं आए, तो उसके अन्य भाई-बहन खो जाएंगे क्योंकि उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। वर्णनीय है कि यह वास्तव में सौभाग्य की बात है कि कोई तीन महीने बाद अचानक जीवित वापस आ गया हो। अब प्रशासन और पुलिस इस मामले को किस तरह से देखते है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन लड़की ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here