किसान संगठनों ने मालगाड़ियों के लिए 5 नवंबर तक खोले रेलवे ट्रैक, जारी रहेगा आंदोलन

Edited By Vatika,Updated: 21 Oct, 2020 04:09 PM

farmers organizations open railway tracks till 5 november

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में कृषि कानूनों के खिलाफ बिल पारित होने के बाद किसानों ने हल्की सी राहत महसूस की है।

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में कृषि कानूनों के खिलाफ बिल पारित होने के बाद किसानों ने हल्की सी राहत महसूस की है। किसान जत्थेबंदियों ने फिलहाल जाम किए गए रेलवे ट्रैक मालगाड़ियों के लिए 5 नवंबर तक खोलने का ऐलान किया है।

PunjabKesari

साथ ही यह भी कहा है कि जब तक केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून वापिस नहीं लिए जाते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच किसान नेताओं ने बीजेपी के नेताओं का विरोध जारी करने का भी निर्णय लिया है। किसान नेताओं ने यह भी कहा है कि मालगाड़ियों के लिए खोले गए रेल ट्रैक पर 4 नवंबर को जत्थेबंदियां दोबारा से रिव्यू बैठक करेगी। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण राज्य में बिजली का संकट गहराता जा रहा था। कोयले की स्पलाई न होने के कारण कई थर्मल प्लांट काम नहीं कर रहे थे। इस दौरान बिजली की खपत को पूरा करने के लिए राज्य सरकार को केंद्र से पूल में बिजली खरीदने पड़ रही थी। अब रैलवे ट्रेक के बाद थर्मल प्लांटों के लिए जहां कोयले की आपूर्ति हो पाएगी वहीं दूसरी और राज्य के उद्योग अपने उत्पादों को दूसरे राज्यों तक भी पहुंचा पाएंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!