गायक Karan Aujla की इस Story से फैंस हुए खुश, बेसब्री से कर रहे इंतजार

Edited By Kamini,Updated: 23 Jul, 2024 03:43 PM

fans are happy with this story of singer karan aujla are waiting eagerly

अपनी दमदार आवाज की बदौलत गायक करण औजला पंजाबी इंडस्ट्री के रॉक स्टार बन गए हैं। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनका गाया हर गाना सुपरहिट साबित होता है।

पंजाब डेस्क : अपनी दमदार आवाज की बदौलत गायक करण औजला पंजाबी इंडस्ट्री के रॉक स्टार बन गए हैं। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनका गाया हर गाना सुपरहिट साबित होता है। करण औजला आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक ​​पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इन दिनों गायक औजला फिल्म बैड न्यूज के गाने तौबा-तौबा को लेकर सुर्खियों में हैं। ये उनका पहला बॉलीवुड गाना है। इसे फैंस का खूब प्यार मिला है। इसी बीच करण औजला ने ये खुशखबरी शेयर की है जो इन लोगों को अगले कुछ दिनों में मिलेगी।

दरअसल, गायक करण औजला ने हाल ही में अपने भारत दौरे की घोषणा की है। अब करण ने भारत दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सांझा की है। करण औजला ने स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने लाइव कॉन्सर्ट और टिकट की जानकारी दी है।

PunjabKesari

पोस्टर में आप देख सकते हैं कि करण औजला ने लिखा है कि मैं आखिरकार घर आ रहा हूं। टिकट 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे लाइव उपलब्ध होगी। करण औजला 7 दिसंबर को चंडीगढ़, 13 दिसंबर को बेंगलुरु, 15 दिसंबर को दिल्ली और 21 दिसंबर को मुंबई में धमाल मचाएंगे। गायक करण औजला की इस स्टोरी को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!