घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, युवक की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2018 10:26 AM

explosion in amritsar s cracker factory 1 killed

गुरु नगरी अमृतसर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अनगढ़ स्थित पटाखा फैक्टरी में धमाका हो गया।

अमृतसर (संजीव): कई वर्षों से अवैध पटाखे बनाने के लिए अपनी पहचान बना चुका अन्नगढ़ क्षेत्र आज एक बार फिर धमाकों से दहल गया। बारूद पर गिरी एक चिंगारी से हुए ब्लास्ट में पटाखे बना रहा 21 वर्षीय विक्की बुरी तरह से झुलस गया और घटना स्थल पर ही दम तोड़ गया। 
 

उक्त ब्लास्ट में वीना नाम की युवती भी ब्लास्ट की चपेट में आई और बुरी तरह से झुलस गई जिसे गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना गेट हकीमां की पुलिस व दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंच गईं और ब्लास्ट से पटाखा फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू करवाए।

 

जानकारी के अनुसार अन्नगढ़ स्थित नीवां पासा की गली नंबर-4 में रहने वाले जसबीर सिंह के घर पर अवैध पटाखे बन रहे थे। अचानक दोपहर 12:23 पर जोरदार ब्लास्ट हुए और जसबीर सिंह का घर आग की चपेट में आ गया। चंद मिनटों के लिए तो जैसे पूरी गली सन्न सी रह गई और उसके बाद आग देख लोग जसबीर सिंह के घर की ओर भागे। जहां से चिल्लाने की आवाजें साफ सुनाई दे रही थीं। लोगों ने एक तरफ पुलिस को सूचित किया और दूसरी तरफ दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंचती लोग पीड़ा से तड़प रही वीना को उपचार के लिए अस्पताल ले गए जबकि दूसरी ओर विक्की घटना स्थल पर ही दम तोड़ चुका था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!