अहम खबर: इन मुलाजिमों की छुट्टियां हुई रद्द, जारी हो गए सख्त आदेश

Edited By Urmila,Updated: 05 Mar, 2025 11:25 AM

employees canceled leave

संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है। वहीं किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़ के एस.एस.पी. कंवरदीप कौर ने कार्यभार संभाल लिया है।

चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है। वहीं किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़ के एस.एस.पी. कंवरदीप कौर ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने छुट्टी पर गए सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश जारी किया है।

एस.एस.पी. मंगलवार सुबह सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में सभी थाना प्रभारी और डी.एस.पी. के साथ मीटिंग की। मीटिंग में शहर के हर एंट्री प्वाइंट पर डी.एस.पी. और इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही एंट्री प्वाइंट पर भारी बल भी तैनात किया गया है। एस.एस.पी. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक डी.एस.पी. और इंस्पेक्टर को शहर के एंट्री प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात किया गया व बैरिकेड्स लगा दिए गए। इसके बाद शाम करीब चार बजे एस.एस.पी. कंवरदीप सेक्टर-53/52 चौक पर पहुंचे। इस दौरान डी.एस.पी. जसविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे।

एस.एस.पी. ने कहा है कि किसानों को रोकने के लिए कुछ भी करो, लेकिन कोई भी किसान शहर के अंदर नहीं आना चाहिए। उन्होंने छुट्टी पर गए जवानों को वापस बुलाने को भी कहा है। सभी पुलिसकर्मी सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!