शर्मनाक घटना सीमा पार : 3 नाबालिग लड़कियों का अपहरण, घिनौनी हरकत के बाद किया यह काम

Edited By Kamini,Updated: 01 Aug, 2022 04:43 PM

embarrassing incident across the border abducted 3 minor girls

पेशावर के गांव सूफैद ढेरी निवासी एक आरोपी  को 3 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर 2 से दुष्कर्म मारने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गुरदासपुर (विनोद): पेशावर के गांव सूफैद ढेरी निवासी एक आरोपी  को 3 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर 2 से दुष्कर्म मारने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने उनके साथ दुष्कर्म कर 2 लड़कियों की हत्या दी। सीमा पार के सूत्रों के अनुसार आरोपी सुफैद ढेरी निवासी सोहेल उर्फ ​​हजरल अली ने अपने ही गांव से 3 लड़कियों का अपहरण कर अपने घर ले गया। तीनों के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद वह घर का ताला लगाकर फरार हो गया।

नाबालिग लड़कियों के लापता होने की खबर सुनकर लोगों ने घरों की तलाशी शुरू कर दी। आरोपी के घर पर ताला लगा देखकर शक के आधार पर जब उसने घर में घुसकर कमरा खोला तो वहां तीनों लड़कियां पड़ी मिलीं। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे को बचा लिया गया। पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!