बिजली खपतकारों के लिए मुसीबत! 'खतरा' बन रहे मीटर वाले बॉक्स

Edited By Kalash,Updated: 31 Aug, 2026 11:05 AM

electricity consume meter

बिजली चोरी रोकने के लिए बेशक पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन पिछले लंबे समय से हर संभव प्रयात करता नजर आता था पर इन प्रयासों के दौरान बरती गई लापरवाही अब तक कई घटनाओं का कारण बन चुकी है और कई कीमती जानें जा चुकी हैं।

तलवंडी भाई (पाल): बिजली चोरी रोकने के लिए बेशक पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन पिछले लंबे समय से हर संभव प्रयात करता नजर आता था पर इन प्रयासों के दौरान बरती गई लापरवाही अब तक कई घटनाओं का कारण बन चुकी है और कई कीमती जानें जा चुकी हैं।  

गौरतलब है कि पावर कॉर्पोरेशन द्वारा कई साल पहले बिजली चोरी रोकने के लिए खपतकारों द्वारा नाजायज लगाई जा रही मीटर से सीधी कुंडी को बंद करने के मकसद को मुख्य रखते हुए लोगों के घरों और दुकानों में लगे बिजली की रीडिंग वाले मीटरों को बाहर निकालने का काम पक्के तौर पर कर दिया गया था। तलवंडी भाई समेत आस-पास के गांवों और कस्बों की गलियों के मोड़ के पास 10, 20, 30 मीटर वाले बॉक्स और कम घरों के पास बिजली के खंभो पर 4-4 मीटर के छोटे बॉक्स भी लगाए गए थे।

बेशक बिजली विभाग द्वारा ये सारा काम ठेके पर देकर अपनी जिम्मेदारी से तो मुक्ती पा ली गई थी पर उस समय के ठेकेदार ने कुछ अनजान लोगों को बिजली के मीटर बाहर निकालने के काम पर रखा गया था, जिन्होंने सरकारी हिदायतों के अनुसार इन मीटर बक्सों में करंट से बचाव के करने के लिए 80 फुट गहरे अर्थ से जोड़ने की बजाए उन्हें वैसे ही छोड़ दिया गया। इस कारण बिजली के बक्से खुले हुए हैं और हल्की बारिश होने पर तारों में स्पार्किंग के कारण करंट आने लगता है। उस समय पास से गुजर रहे बच्चे, बुजुर्ग और जानवर अक्सर करंट का शिकार हो जाते हैं और कई लोगों को बिजली विभाग की इस बड़ी लापरवाही के कारण अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है।  

इलाके के लोगों ने सरकार से मांग की है कि कई गलत काम करने वालों द्वारा लावारिस और खुले छोड़े गए मीटर बॉक्स से छेड़छाड़ को रोकने के लिए, विभाग को उन्हें पूरी तरह से लॉक करके चाबी अपने कर्मचारियों के हाथ में देनी चाहिए और उन्हें बिजली के झटके से बचाने के लिए गहरे अर्थ सिस्टम से जोड़ना चाहिए, ताकि लोगों के लिए खतरा बन रहे मीटर बॉक्स से लोगों को बचाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!