बिजली बिल भरने को लेकर बड़ी राहत, खपतकारों के लिए CPDL ने लिया फैसला

Edited By Kalash,Updated: 10 Feb, 2026 06:39 PM

electricity bills big relief

खपतकारों को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

चंडीगढ़ (मनप्रीत): चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) ने शहर के खपतकारों को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कुछ खपतकारों को बिल देर से मिलने की वजह से हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने बिल जमा करने की तारीख 12 फरवरी से बढ़ाकर 17 फरवरी, 2026 कर दी है। इस फैसले का मुख्य मकसद खपतकारों को भुगतान के लिए आवश्यक समय देना है ताकि उन्हें किसी भी तरह की मानसिक या वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े।

CPDL की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक खपतकारों कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद पेमेंट गेटवे के जरिए अपने बिल ऑनलाइन भर सकते हैं। गौरतलब है कि CPDL कंपनी जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (JERC) की गाइडलाइंस के मुताबिक मंथली बिलिंग सिस्टम लागू कर रही है।

इस नए सिस्टम के तहत खपतकारों को अब हर महीने बिल भेजे जाएंगे। इससे बिलिंग प्रोसेस में और ज्यादा ट्रांसपेरेंसी और कुशलता आएगी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह बदलाव लोगों के हित को ध्यान में रखकर किया गया है और मंथली बिलिंग से खपतकारों के लिए अपने खर्चों पर नजर रखना आसान हो जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!