गर्मी के चलते सीढ़ियों से गिरा बुजुर्ग, मौत

Edited By Vaneet,Updated: 12 Jun, 2018 09:13 PM

elderly death due to heat due to stairs

जैतो में लाइन पार सुखचैन पुरा बस्ती गली नंबर-1 में 60 वर्षीय बुजुर्ग गर्मी को न झेलता हुआ चक्कर खाकर सीढिय़ों से गिर गया जिस ....

जैतो(जिंदल): जैतो में लाइन पार सुखचैन पुरा बस्ती गली नंबर-1 में 60 वर्षीय बुजुर्ग गर्मी को न झेलता हुआ चक्कर खाकर सीढिय़ों से गिर गया जिस कारण उसके पूरे शरीर पर ही गंभीर चोटें लगीं। इस घटना की सूचना मिलते ही जैतो की समाज सेवी संस्था गौमुख सहारा लंगर कमेटी के प्रधान नवदीप सपरा अपने टीम मैंबरों सहित घटना स्थान पर पहुंचे व गंभीर घायल हालत में पड़े बुजुर्ग चरनजीत पुत्र मेगा राम को सिविल अस्पताल जैतो में लाया गया। 

अस्पताल में तैनात डाक्टरों की टीम ने बुजुर्ग की हालत काफी गंभीर होने कारण उसे प्राथमिक सहायता मुहैया करवाके गुरु गोङ्क्षबद सिंह मैडीकल कालेज फरीदकोट के लिए रैफर कर दिया। फरीदकोट ले जाते हुए बुजुर्ग की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!