Edited By Tania pathak,Updated: 31 Oct, 2020 12:02 PM

ए.एस.आई. की पत्नी से दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में पकड़े गए स्पैशल टास्क फोर्स...
बठिंडा (विजय) : ए.एस.आई. की पत्नी से दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में पकड़े गए स्पैशल टास्क फोर्स बठिंडा जोन के डी.एस.पी. गुरशरण सिंह का 3 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को दोबारा उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे ज्यूडीशियल रिमांड पर केंद्रीय जेल बङ्क्षठडा भेज दिया है। हालांकि, इन तीनों दिनों में पुलिस ने आरोपी से क्या पूछताछ की इसके बारे में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। कुछ खास बात सामने नहीं आई है, लेकिन जांच प्रभावित न हो इसलिए कुछ भी नहीं बता सकते हैं।पुलिस ने बस इतना बताया कि डी.एस.पी. व महिला के बीच हुई फोन काल डिटेल भी निकलवाई गई है। गौर हो कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने की धारा के तहत डी.एस.पी. गुरशरण सिंह पर केस दर्ज किया है। आरोपी डी.एस.पी. को पुलिस ने सोमवार देर रात को हनुमान चौक स्थित एक होटल के कमरे से महिला समेत रंगे हाथों को गिरफ्तार किया था।