पंजाब में नशे की ओवरडोज से एक और नौजवान की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 21 Aug, 2024 03:49 PM

drugs in amritsar

पंजाब में नशे का कहर लगातार जारी है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में नशे का कहर लगातार जारी है। दरअसल, पुलिस थाना कत्थूनंगल के अंतर्गत आने वाले गांव वरियाम नंगल के टोल प्लाजा के शौचालय में चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोख सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी गांव अबदाल के रूप में हुई है।

overdose  youth  death

जानकारी के अनुसार अमृतसर पठानकोट नैश्नल हाईवे पर पड़ते वरियाम नंगल टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए खोले गए शौचालयों के अंदर उक्त नौजवान सुबह मृत अव्सथा में पड़ा मिला, जिसके पास एक सिरिंज भी पड़ी हुई थी।  उक्त युवक रात के समय टोल प्लाजा के इन शौचालयों में घुसा होगा जहां चिट्टे का इंजेक्शन लगाने के बाद ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर विकास कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय खुले रखे जाते हैं, लेकिन कभी-कभी रात के समय नशे के आदी लोग अंदर घुस जाते हैं और रोकने पर झगड़ा करते हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!