Edited By Neetu Bala,Updated: 22 Dec, 2023 07:32 PM
सुखचैन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, घर में बुजुर्ग मां और बहन हैं।
ममदोट/फिरोजपुरः नशे के दैत ने फिर एक घर का चिराग निगल लिया है। पंजाब के फिरोजपुर में नशे का इंजेक्शन लगाने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय सुखचैन सिंह पुत्र किरपाल सिंह निवासी ढाणी भुलेरिया, ममदोट हिठाड़ के तौर पर हुई है। सुखचैन सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सूचना मिलने पर थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरु कर दी है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक सड़क के किनारे बेसुध पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी युवक के परिजनों व पुलिस को दी। परिवार वालों ने बताया कि सुखचैन नशा करने का आदी था। सुखचैन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, घर में बुजुर्ग मां और बहन हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here