पंजाब में बड़ी वारदात, ड्राइवर की दिन दिहाड़े तेजधार हथियार से हत्या

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Oct, 2024 08:42 PM

driver murdered with sharp weapons in bhavanigarh

नजदीकी गांव नागरा में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ले जा रहे सुलरघराट के एक व्यक्ति के गले पर तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

भवानीगढ़, (कांसल) : नजदीकी गांव नागरा में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ले जा रहे सुलरघराट के एक व्यक्ति के गले पर तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। 

मृतक गुरप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी सुलरघराट के चाचा रण सिंह पुत्र जगरूप सिंह ने बताया कि उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह जो खेती करता है आज गांव नागरे से मिट्टी की एक ट्रॉली भरकर गांव गुज्जर जा रहा था, तभी सड़क के एक मोड़ पर खड़े एक व्यक्ति  ने उसके ट्रैक्टर पर चढ़ कर और उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए संगरूर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटियाला रेफर कर दिया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। 

इस संबंध में स्थानीय पुलिस प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह से बात करने पर उन्होंने हत्या की पुष्टि की और कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह की हत्या करने वाला व्यक्ति सुलरघराट के निकट मौड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!